Kangra: रिटायर्ड अधिकारी को शातिरों ने बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, लूटे 94.50 लाख रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Mar, 2026 11:21 PM

dharamshala retired government employee fraud victim

साइबर क्राइम थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के तहत आते जिला ऊना के एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को ऑनलाइन ठगी में माहिर शातिरों द्वारा करीब 94.50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): साइबर क्राइम थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के तहत आते जिला ऊना के एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को ऑनलाइन ठगी में माहिर शातिरों द्वारा करीब 94.50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया है। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इन्वैस्टमैंट फ्राॅड के तहत की गई इस ठगी में पीड़ित व्यक्ति को सितम्बर माह में फेसबुक पर एक भ्रामक इन्वैस्टमैंट विज्ञापन प्रदर्शित हुआ था। इसमें उक्त व्यक्ति को प्रतिमाह 22 हजार से 25 हजार रुपए का इन्वैस्टमैंट कर प्रतिमाह 85 हजार रुपए का लाभ मिलने की बात कही गई। साथ ही पीड़ित को एक ऑनलाइन ग्रुप के साथ जोड़ा गया।

ऑनलाइन शातिरों के झांसे में आने पर पीड़ित द्वारा निवेश किया जाता रहा और करीब 84 लाख रुपए का ऑनलाइन इन्वैस्टमैंट कर दिया गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को अज्ञात ऑनलाइन शातिरों द्वारा 11 लाख रुपए की राशि टैक्स के रूप में भुगतान करने पर इन्वैस्टमैंट की पूरे लाभ की राशि प्रदान करने की बात कही गई। उक्त व्यक्ति द्वारा यह 11 लाख रुपए की राशि भी ऑनलाइन शातिरों को प्रदान की गई, लेकिन जब लाभ का कोई पैसा नहीं आया तो उक्त व्यक्ति को ठगी का आभास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, साइबर क्राइम के डीआईजी रोहित मालपानी ने बताया कि नोर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में इन्वैस्टमैंट के नाम पर ठगी की शिकायत पहुंची है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें व्यक्ति के अकाऊंट से ठगी की गई राशि को फ्रीज करने सहित शातिरों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!