Kangra: अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Mar, 2026 03:52 PM

kangra 4 vehicles seized in indora and ray

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध फिर अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस चौकी रे के अंतर्गत अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त जे.सी.बी. मशीन, ट्रैक्टर व डम्पर पकड़े हैं।

इंदौरा, (अजीज): पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध फिर अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस चौकी रे के अंतर्गत अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त जे.सी.बी. मशीन, ट्रैक्टर व डम्पर पकड़े हैं।

एस. पी. नूरपुर कलभूषण वर्मा ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में पुलिस थाना इन्दौरा के अन्तर्गत टांडा खड्ड में जे.सी.बी. मशीन व 1 ट्रैक्टर व पुलिस चौकी रे के अन्तर्गत रियाली क्षेत्र में हन्दवाड सड़क पर 2 डम्पर पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चालान खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत किए गए व सभी 4 वाहनों को जब्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!