Edited By Kuldeep, Updated: 01 Mar, 2026 10:38 PM

धर्मशाला पुलिस द्वारा बीते दिनों पकड़े गए चिट्टे के मामले में दूसरे आरोपी को धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अनिकेत निवासी गांव व डाकघर सराह तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा उम्र 23 साल के रूप में हुई है।
धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला पुलिस द्वारा बीते दिनों पकड़े गए चिट्टे के मामले में दूसरे आरोपी को धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अनिकेत निवासी गांव व डाकघर सराह तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा उम्र 23 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ पहले भी शाहपुर और धर्मशाला थाने में चिट्टे के ही 2 मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तरनतारन निवासी मुख्य तस्कर ललित कुमार उर्फ टिंकू निवासी वार्ड नंबर 1 कालोनी गुरु तेग बहादुर नगर गली नंबर 4 थाना सिटी तरनतारन पंजाब उम्र 34 साल को 10.58 ग्राम चिट्टे सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
इस मामले को लेकर एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपी से गहन पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण व ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि उक्त आरोपी ने बरामद चिट्टा धर्मशाला में मुख्य तस्कर अनिकेत को उपलब्ध करवाना था। इसके उपरांत तुरंत उक्त तस्कर को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन करके लगातार छापामारी व तलाश की गई और उसे धर्मशाला में गिरफ्तार कर लिया गया।