COVID-19 के चलते सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित

Edited By Vijay, Updated: 27 Aug, 2021 05:22 PM

written exam of army recruitment postponed

इस वर्ष मार्च में ऊना के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित थल सेना भर्ती रैली के दौरान ग्राऊंड टैस्ट पास करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि यह लिखित परीक्षा 29...

हमीरपुर (राजीव): इस वर्ष मार्च में ऊना के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित थल सेना भर्ती रैली के दौरान ग्राऊंड टैस्ट पास करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि यह लिखित परीक्षा 29 अगस्त को हमीरपुर के निकट अणु के खेल स्टेडियम में आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह परीक्षा आगामी आदेशों तक स्थगित की गई है। यह परीक्षा सैनिक जनरल डयूटी, सैनिक क्लर्क जनरल डयूटी, स्टोरकीपर, तकनीशियन, फार्मासिस्ट और धर्म शिक्षक के पदों के लिए ली जानी है। कर्नल त्यागी ने बताया कि लिखित परीक्षा की नई तिथि घोषित होते ही अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!