हमीरपुर में 5 केंद्रों पर इस दिन होगी सीबीएसई काडर के शिक्षकों की परीक्षा

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Mar, 2026 05:21 PM

cbse cadre teachers  exam in hamirpur on march 22

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के डेपुटेशन के लिए 22 मार्च को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी पांच केंद्र बनाए गए हैं।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के डेपुटेशन के लिए 22 मार्च को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी पांच केंद्र बनाए गए हैं।

उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने बताया कि इस परीक्षा के लिए डिग्री कालेज कंजयाण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, डिग्री कालेज हमीरपुर, बहुतकनीकी कालेज बड़ू और डिग्री कालेज सुजानपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां भी की गई हैं। यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!