Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2026 07:20 PM

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 24 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और 196 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
मंडी (ब्यूरो): नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 24 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और 196 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे मॉडल करियर सैंटर/जिला रोजगार कार्यालय खलियार मंडी में आयोजित किया जाएगा।
हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्रा. लिमिटेड की ओर से टैक्निकल एसोसिएट/ऑप्रेटिंग इंजीनियर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई, मैकेनिकल या इलैक्ट्रीकल में डिप्लोमा धारक रखी गई है। 18 से 32 वर्ष आयु तक के पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पंजाब के लुधियाना में तैनाती दी जाएगी। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए भी 3 कंपनियां एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड, नुरेका टैक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड तथा एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या इलैक्ट्रीकल, इलैक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि में आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है।
कंपीटैंट आटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज एग्जीक्यूटिव और सर्विस एडवाइजर के 17 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में बी.टैक/डिप्लोमा/ग्रैजुएशन रखी गई है तथा ड्राइविंग लाइसैंस अनिवार्य होगा। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती मंडी, कुल्लू और मनाली में की जाएगी।
आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज ऑफिसर के 4 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रैजुएशन रखी गई है तथा 21 से 35 वर्ष के बीच आयु के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इनकी तैनाती भी मंडी में होगी।
एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) की ओर से असिस्टैंट मैनेजर के 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि रखी गई है। 21 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश में कहीं भी की जा सकती है।
इसी के साथ ग्राम तरंग टैक्नीकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड की ओर से इलैक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलैक्ट्रॉनिक्स व मोटर मैकेनिक इत्यादि के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास/आईटीआई (इलैक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलैक्ट्रीकल, इलैक्ट्रॉनिक्स, फिटर व एमएमवी इत्यादि रखी गई है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार तथा केवल वे लड़कियां जिन्होंने आईटीआई कोपा ट्रेनिंग पूरी की है, पात्र होंगी। इनको तैनाती कपूरथला में दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here