नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Mar, 2026 06:05 PM

navodaya vidyalaya class 6 entrance exam admit cards released

Chamba News : प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पंजीकृत...

Chamba News : प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पंजीकृत विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in & cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit26Card से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा 11 अप्रैल को जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) हेल्प डेस्क के प्रभारी कार्यालय अधीक्षक सर्फ़ दीन से संपर्क दिए गए नंबर 9418420934 एवं 8894294869 पर किया जा सकता है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वह पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय वि‌द्यालय, सरोल चम्बा में आकर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने सभी वि‌द्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित हों तथा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!