Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2023 06:48 PM

चम्बा जिले के साहो क्षेत्र की प्रौथा पंचायत में खेतों में मक्की की बिजाई करते समय बैल द्वारा टक्कर मारने से महिला खाई में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई है। महिला की पहचान पिंकी (30) पत्नी प्रकाश निवासी गांव थुलेली के रूप में हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी...
चम्बा (काकू): चम्बा जिले के साहो क्षेत्र की प्रौथा पंचायत में खेतों में मक्की की बिजाई करते समय बैल द्वारा टक्कर मारने से महिला खाई में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई है। महिला की पहचान पिंकी (30) पत्नी प्रकाश निवासी गांव थुलेली के रूप में हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिंकी अपने पति व बच्चों के साथ खेतों में मक्की की बिजाई के कार्य में जुटी हुई थी। शाम करीब 6 बजे खेत की जुताई में लगाए बैल ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई।
परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत साहो अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की पुष्टि चम्बा सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here