Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2023 11:01 PM

हिमाचल में फिर से भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 5 व 6 अगस्त तक मानसून फिर सक्रिय रहेगा। इस दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में फिर से भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 5 व 6 अगस्त तक मानसून फिर सक्रिय रहेगा। इस दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रदेश वासियों को उफनते हुए नदी-नालों व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और गैर-जरूरी यात्राएं टालने की एडवाइजरी दी गई है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट ने उन लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिनके मकान बीते एक जुलाई महीने के बारिश से खतरे की जद्द में आ गए हैं, ऐसे में भारी बारिश के बीच इन मकानों को फिर से खतरा हो सकता है।
आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 7350 से ज्यादा घरों को भारी बारिश, लैंडस्लाइङ्क्षडग व बाढ़ से नुक्सान हुआ है। कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं। कुछ घरों के आगे व पीछे लगे डंगे टूट गए हैं। इससे दोबारा भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि आगामी दो दिनों तक यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जुलाई की बारिश ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। 1 से 31 जुलाई तक 255.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 437.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह बारिश सामान्य से 71 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2010 के बाद प्रदेश में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। हालांकि 1901 से लेकर अब तक यानी 123 वर्षों का यह भारी बारिश7वां रिकॉर्ड है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here