Himachal Weather: मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Apr, 2025 03:56 PM

himachal weather weather will change

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी इलाकों में हल्की...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद, 28 से 30 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इसके अलावा, 1 और 2 मई को राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम परिवर्तन का असर मैदानी इलाकों पर भी देखा जा रहा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इन क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ने से लोग दिन के समय घरों में रहकर बाहर निकलने से बच रहे हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

वहीं, लाहौल घाटी में बर्फबारी के कारण लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!