विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किए जिला चंबा के मेधावी विद्यार्थी

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Jun, 2025 09:52 AM

vidhan sabha speaker honoured the meritorious students of chamba district

स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम से ही हासिल हो सकती है इसलिए युवा पीढ़ी को जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांछित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा...

चंबा। स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम से ही हासिल हो सकती है इसलिए युवा पीढ़ी को जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांछित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा में एक निजी मीडिया संस्था द्वारा जिला चंबा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जिला भर के मेधावी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सफलता के सफर में कई बार असफलताओं का सामना भी करना पड़ता है बावजूद इसके हमें लक्ष्य से भ्रमित हुए बिना निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जिला के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक हासिल करवने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला भर के लगभग 140 विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने विधार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प ले तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने  कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करना व मनोबल बढ़ाना एक सराहनीय कदम है तथा कार्यक्रम की आयोजक मीडिया संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम आयोजक संस्था को अपनी ओर से एक लाख  एक हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक चंबा नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, केशव राम संयुक्त निदेशक मैडीकल कालेज, विपिन ठाकुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह,  प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!