हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 06:38 PM

vice president to attend 9th convocation of cuhp

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 मार्च को राजकीय डिग्री कॉलेज, धर्मशाला में होगा, जिसमें उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 मार्च को राजकीय डिग्री कॉलेज, धर्मशाला में होगा, जिसमें उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

कुल 802 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री

दीक्षांत समारोह में राज्य के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सम्मानित अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत प्रकाश बंसल करेंगे। इस समारोह में 420 छात्राओं और 382 छात्रों सहित कुल 802 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसमें 37 पीएचडी, 665 स्नातकोत्तर, 89 स्नातक और 11 एम.फिल की डिग्रियां शामिल हैं।

32 स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे

वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 32 स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाता है और स्नातकों को राष्ट्र-निर्माण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने का प्रयास करता है। समारोह के सुचारु आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत और विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!