एक साल बाद पकड़ा गया पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य शूटर, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Feb, 2026 05:36 PM

accused of attack on former mla bamber thakur arrested

Bilaspur News: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हमले के मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे शूटर अमन कुमार उर्फ 'काकू' को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर...

Bilaspur News: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हमले के मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे शूटर अमन कुमार उर्फ 'काकू' को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एक साल से थी तलाश

बिलासपुर पुलिस पिछले एक साल से मुख्य शूटर अमन की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दबिश दे रही थीं। आरोपी पर कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अमन कुमार (20), जो हरियाणा के रोहतक के रटोली गांव का निवासी है, इस साल 20 जनवरी को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के हत्थे चढ़ा था। हरियाणा पुलिस और आरोपी के बीच हुई एक मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल हरियाणा में भी कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

कानूनी प्रक्रिया के बाद बिलासपुर पहुंची पुलिस

बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा की संबंधित अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। इसके बाद तमाम कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए बिलासपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई और मामले की अगली जांच शुरू कर दी है।


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!