Edited By Kuldeep, Updated: 25 Feb, 2026 10:25 PM

हिमाचल प्रदेश का पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामला पीटीसी डरोह में बीते माह से चल रही पुलिस प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग में उजागर हुआ है।
डरोह (अजय): हिमाचल प्रदेश का पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामला पीटीसी डरोह में बीते माह से चल रही पुलिस प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग में उजागर हुआ है। एक पुरुष प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी ने अपनी ही प्लाटून की महिला प्रशिक्षु को कुछ दिनों से अश्लील व अभद्र एसएमएस किए हैं। महिला ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी रेंज सौम्या सांबशिवन को की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सौम्या ने प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार महिला ने अश्लील एसएमएस की शिकायत महिला आयोग में भी की है। अब महिला आयोग के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी सामूहिक तौर पर आरोपी मुख्य आरक्षी के मामले की छानबीन करेंगे व तथ्यों को खंगाला जाएगा।