Shimla: लोअर बाजार से सब्जी मंडी शिफ्ट होंगे तहबाजारी, अवैध तरीके से बैठने पर अब होगी कार्रवाई

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Jan, 2025 04:31 PM

vegetable market will be shifted from lower bazaar to tehbazari

नगर निगम स्ट्रीट वैंडिंग पॉलिसी के तहत शहर के तहबाजारियों को बसाने जा रहा है। इसके लिए लोअर बाजार से तहबाजारियों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा।

शिमला (वंदना): नगर निगम स्ट्रीट वैंडिंग पॉलिसी के तहत शहर के तहबाजारियों को बसाने जा रहा है। इसके लिए लोअर बाजार से तहबाजारियों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम सब्जी मंडी में तहबाजारियों को शिफ्ट करने जा रहा है। इसको लेकर निगम ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सब्जी मंडी में कुछ अस्थायी दुकानें बनाई गई हैं, जबकि कुछ और दुकानें यहां पर बनाई जानी हैं। उसके बाद लोअर बाजार के तहबाजारियों को यहां पर शिफ्ट किया जाएगा।

लोअर बाजार पूरी तरह से नॉ-वैंडिंग जोन है। यहां पर तहबाजारियों के बैठने पर नगर निगम प्रशासन ने रोक लगा दी है। दुकानों के बाहर तहबाजारी नहीं बैठेंगे। प्रशासन को अब इन तहबाजारियों को यहां से दूसरी जगह पर शिफ्ट करना होगा। प्रशासन का कहना है कि स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, ऐसे में अब निगम तहबाजारियों को यहां से शिफ्ट करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू कर देगा।

प्रशासन की ओर से पहले से ही सब्जी मंडी में जगह को चिन्हित कर लिया गया है। अवैध तरीके से बैठने पर 10,000 रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। तहबाजारियों को चिन्हित किए गए स्थान पर ही बैठना होगा, ऐसा नहीं करने पर लाइसैंस तक निगम रद्द कर सकता है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि लोअर बाजार को पूरी तरह से नॉन-वैंडिंग जोन घोषित किया गया है, ऐसे में सब्जी मंडी में इन्हें शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!