हिमाचल पुलिस अधिकारियों के वर्दी भत्ते में बढ़ौतरी, सीएम जयराम ने की घोषणा

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2022 05:09 PM

uniform allowance increase of himachal police officers

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 से बढ़ाकर 15000 रुपए करने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 से बढ़ाकर 15000 रुपए करने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस देश की सबसे अनुशासित और समर्पित पुलिस बलों में से एक है, जोकि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद राज्य पुलिस ने हमेशा उच्च कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता के मानकों को बरकरार रखा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस बल के उच्च मनोबल को बनाए रखने के लिए बेहतरीन माहौल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया है।  इस मौके पर प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ. आरएन बत्ता व पुलिस महानिरीक्षक रामेश्वर ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

16 पदों को स्तरोन्नत करने का निर्णय 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक के 16 पदों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। इससे पुलिस बल में पदोन्नतियों के ठहराव को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रही प्रगति की चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस बल को तैयार रहना चाहिए। सीएम ने पुलिस बल और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल दिया। इस अवसर पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में राज्य पुलिस विभाग को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पुलिस बल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग को 350 वाहन उपलब्ध करवाए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस बल के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 300 करोड़  रुपए व्यय किए गए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!