कोरोना से दो की मौत, जोगिन्दरनगर के विधायक पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Dec, 2020 12:04 PM

two died from corona jogindernagar mla positive

कोरोना से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दो की मौत हो गई है। चच्योट के सैंज़ निवासी 58 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई है। वह अन्य बीमारियों से ग्रस्त था।

मंडी (पुरुषोत्तम) : कोरोना से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दो की मौत हो गई है। चच्योट के सैंज़ निवासी 58 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई है। वह अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। जिसे श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 3 दिसंबर को भर्ती किया गया था। जिसकी सोमवार सुबह मृत्यु हो गई है। वहीं अलसिंडी करसोग के 72 वर्षीय वृद्ध संक्रमित ने भी दम तोड़ दिया है। उसे 5 दिसंबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वहीं जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें सोमवार वायु मार्ग से दिल्ली में जरूरी मीटिंग में जाना था। जिसकी वजह से रविवार को उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया, जो कि फ्लाइट नियमों के अनुसार जरूरी है। जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। पिछले ही सप्ताह उन्होंने एक शादी समारोह में भी भाग लिया था। हालांकि उन्हें कोई भी लक्षण नहीं है। वह 15 दिन होम आईसोलेट रहेंगे। उन्होंने सम्पर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!