Hamirpur: विधायक आशीष शर्मा के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गसोता महादेव मंदिर में नवाया शीश

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2026 06:59 PM

union minister jp nadda paid obeisance at gasota mahadev temple

केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हमीरपुर दौरे ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। रविवार को जेपी नड्डा का हमीरपुर आगमन किसी बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं रहा।

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हमीरपुर दौरे ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। रविवार को जेपी नड्डा का हमीरपुर आगमन किसी बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं रहा। "नड्डा जी के वास्ते खाली कर दो रास्ते" के नारों के साथ जिला युवा मोर्चा ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जेपी नड्डा का आधिकारिक कार्यक्रम हालांकि ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान में उनकी 111वीं जयंती समारोह में शामिल होने का था, लेकिन सदर विधायक आशीष शर्मा के विशेष आग्रह पर नड्डा उनके पैतृक गांव मुलाना स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। हमीरपुर जिले की राजनीति में इसे विधायक आशीष शर्मा के बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि नड्डा के जिला प्रवेश के समय विधायक शर्मा ही उनके 'सारथी' की भूमिका में नजर आए।

विधायक के घर कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद नड्डा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गसोता महादेव मंदिर पहुंचे। यहाx विधायक आशीष शर्मा ने उनकी विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान नड्डा ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि विधायक ने अपने समर्थकों को व्यक्तिगत रूप से नड्डा से मिलवाया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

इस पूरे स्वागत समारोह में जहाँ युवाओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा, वहीं जिला भाजपा की टीम ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। भाजपा संगठन की यह गैर-मौजूदगी अब चर्चा का विषय बन गई है। राजनीतिक विश्लेषक इसके कई मायने निकाल रहे हैं, विशेषकर आगामी समय में जिले के भीतर होने वाले सत्ता संतुलन और गुटीय समीकरणों को लेकर।

जेपी नड्डा के इस दौरे के दौरान बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल, श्री नयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, घुमारवीं के पूर्व विधायक राजेन्द्र गर्ग और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा का विधायक आशीष शर्मा के घर पहुंचना और गसोता महादेव में हाजिरी लगाना भविष्य की राजनीति के लिहाज से एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं के बीच अब इस बात की चर्चा आम है कि क्या हमीरपुर भाजपा में अब नेतृत्व की नई इबारत लिखी जा रही है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!