मुबारिकपुर में ट्रक और टिप्पर की टक्कर, टिप्पर चालक की हुई मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 21 Oct, 2021 12:51 PM

truck and tipper collide in mubarikpur tipper driver died

जिला के अंब उपमंडल के तहत पड़ते मुबारिकपुर चौक के पास पेश आए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सड़क हादसा ट्रक और टिप्पर में आमने-सामने हुई भिड़ंत के चलते पेश आया है।

ऊना (अमित शर्मा) : जिला के अंब उपमंडल के तहत पड़ते मुबारिकपुर चौक के पास पेश आए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सड़क हादसा ट्रक और टिप्पर में आमने-सामने हुई भिड़ंत के चलते पेश आया है। हादसे में घायल टिप्पर चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं हादसे के बाद से ट्रक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मृतक टिप्पर चालक की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। 

अंब उपमंडल के मुबारिकपुर चौक के पास पेश आए भीषण सड़क हादसे में एक टिप्पर चालक की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा ट्रक और टिपर में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर के चलते पेश आया। घटना के दौरान जहां टिप्पर चालक बुरी तरह से घायल हो गया वहीं ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा है। ट्रक के पीछे चल रहे कार चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसके संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में मृत हुए टिप्पर चालक की पहचान पवन कुमार उर्फ कालू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है हादसे में मृत हुए टिप्पर चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!