कुल्लू में भयानक हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Mar, 2026 04:55 PM

car crashes in kullu driver dies

Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के अंतर्गत आते नित्थर-कोयल-बायल मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां जीरो प्वाइंट में एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक...

Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के अंतर्गत आते नित्थर-कोयल-बायल मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां जीरो प्वाइंट में एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दूनी चंद (40 वर्ष), निवासी गांव शोचा देहरा, पंचायत नित्थर के रूप में हुई है।

400 मीटर खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, दूनी चंद पटेल इंजीनियरिंग लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में चालक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात जब वह अपनी कार (नंबर HP 35AA 0685) से जा रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट से 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए कई पलटे खाकर एक चीड़ के पेड़ में फंस गई। वहीं, दूनी चंद का शव गाड़ी से काफी दूर जाकर गिरा हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों और पुलिस को शव को खाई से बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!