भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 10 Mar, 2026 02:25 PM

vehicle falls into ditch death of driver

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले पंद्राह/बीस क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेवल के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रामपुर बुशहर (संतोष): शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले पंद्राह/बीस क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेवल के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के मालिक/चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (38) पुत्र हरि सिंह नेगी, निवासी गांव नानन, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर व जिला शिमला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 11:50 बजे चंदू डांगा के पास हुई। विनोद कुमार बोलेरो कैंपर (HP 26A-4438) में ज्यूरी से कुछ यात्रियों को छोड़ने काओबिल गया था। यात्रियों को छोड़कर जब वह वापस लौट रहा था, तभी चंदू डांगा के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्यूरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पुष्टि की है कि घटनास्थल पर विनोद कुमार मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!