शाहपुर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ट्रक... हुआ चकनाचूर

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Mar, 2026 01:47 PM

truck loses control and crashes into divider in shahpur  smashed to pieces

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा पेश आया, जहाँ मौत और जिंदगी के बीच फासला महज कुछ इंच का ही रह गया। रात के सन्नाटे को चीरते हुए एक अनियंत्रित ट्रक शाहपुर के समीप छतड़ी में डिवाइडर से जा टकराया।

हिमाचल डेस्क। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा पेश आया, जहाँ मौत और जिंदगी के बीच फासला महज कुछ इंच का ही रह गया। रात के सन्नाटे को चीरते हुए एक अनियंत्रित ट्रक शाहपुर के समीप छतड़ी में डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोहे और मशीनरी से बना ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।

आधी रात का वो खौफनाक मंजर

हादसा रात के करीब 2:00 बजे हुआ, जब रफ्तार के साथ सड़क पर दौड़ रहा यह ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह भिड़ंत हुई, हाईवे पर सन्नाटा था। यदि उस समय कोई अन्य वाहन आसपास होता, तो यह घटना एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती थी। चमत्कारिक रूप से ट्रक का ड्राइवर इस भीषण टक्कर के बाद भी सुरक्षित है, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस के मुताबिक, चूंकि इस हादसे में किसी सार्वजनिक संपत्ति या अन्य व्यक्ति को क्षति नहीं पहुँची है, इसलिए फिलहाल कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!