Edited By Jyoti M, Updated: 22 Jul, 2025 04:11 PM

किन्नौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बरुआ के पास एक खड्ड में गाड़ी गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हिमाचल डेस्क। किन्नौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बरुआ के पास एक खड्ड में गाड़ी गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी में दो लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
अभी तक दुर्घटना के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।