Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2025 06:09 PM

पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ के फाहों में सैलानी झूम उठे। पर्यटकों ने नेहरूकुंड से मालरोड तक बर्फ के फाहों का आनंद लिया। सोमवार को हिमपात का क्रम शुरू होने से पर्यटकों की आमद कम हुई लेकिन अधिकतर पर्यटक लौट गए।
मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ के फाहों में सैलानी झूम उठे। पर्यटकों ने नेहरूकुंड से मालरोड तक बर्फ के फाहों का आनंद लिया। सोमवार को हिमपात का क्रम शुरू होने से पर्यटकों की आमद कम हुई लेकिन अधिकतर पर्यटक लौट गए। मनाली के मालरोड पर बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की और सैल्फियां लीं। आसमान से गिर रहे रुई जैसे फाहों के बीच मालरोड़ पर पहुंचे पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
सोमवार को भारी हिमपात के बीच सैंकड़ों पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में नेहरूकुंड पहुंचे और वहां जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने स्की ट्यूब स्लाइडिंग व स्नो स्कूटर आदि का जमकर लुत्फ लिया। सामान्य पर्यटक वाहन बाहंग से आगे नहीं जा सके। बर्फ में वाहन स्किड होने के कारण इससे आगे नहीं जा सके। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को नेहरूकुंड तक भेजा गया। कुछ एक पर्यटक वाहन पलचान पुल तक जा पहुंचे।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहन बाहंग तक जबकि फोर बाई फोर वाहन नेहरूकुंड तक भेजे गए। इससे आगे वाहनों की आवाजाही बंद रही। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों में भारी हिमपात हो रहा है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि होटलों के प्रांगण में ही बर्फ का आनंद लें। मौसम साफ होने पर ही पर्यटन स्थलों का रुख करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here