Kullu: बीआरओ की मेहनत लाई रंग, 6 दिन बाद मनाली से जुड़ा लाहौल का पर्यटन स्थल सिस्सू

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2025 06:43 PM

tourist spot sissu of lahaul connected to manali after 6 days

मनाली से पर्यटन स्थल सिस्सू 6 दिन बाद मनाली से जुड़ गया है। बीआरओ ने मार्ग को एकतरफा वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सिस्सू व आसपास के लोग आपात स्थिति में फोर बाई फोर वाहनों में मनाली आ-जा सकते हैं। लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग के भी मनाली से...

मनाली (सोनू): मनाली से पर्यटन स्थल सिस्सू 6 दिन बाद मनाली से जुड़ गया है। बीआरओ ने मार्ग को एकतरफा वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सिस्सू व आसपास के लोग आपात स्थिति में फोर बाई फोर वाहनों में मनाली आ-जा सकते हैं। लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग के भी मनाली से जुड़ने की उम्मीद है। बीआरओ युद्धस्तर पर सड़कों की बहाली में जुटा है। गत शनिवार दोपहर बाद मौसम खुलते ही बीआरओ सड़क बहाली में जुट गया था लेकिन बीच-बीच में हिमस्खलन व मौसम बाधा बन रहा है। बीआरओ मनाली से दारचा व तांदी से किलाड़ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। मनाली-केलांग मार्ग के दालंग से मुलिंग पुल के बीच भारी हिमस्खलन हुआ है। गत रविवार से बीआरओ हिमस्खलन को हटाने में जुटा है।

विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि भारी हिमपात से अस्त-व्यस्त जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। विद्युत बोर्ड हिमपात के बीच विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में जुटा हुआ है। हालांकि 202 ट्रांसफार्मर में से 146 ट्रांसफार्मर में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। शेष पर बहाली का कार्य जारी है।

डीएसपी केलांग राजकुमार ने बताया कि बीआरओ लगातार सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है। अधिकतर क्षेत्रों से बर्फ हटा ली है। मौसम बाधा बन रहा है। मनाली से सिस्सू सड़क को एकतरफा वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। लाहौल घाटी में हिमपात जारी है। हिमपात की रफ्तार तेज नहीं हुई तो आपात स्थिति में लोग फोर बाई फोर वाहनों में आ-जा सकते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!