Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2023 06:09 PM

चम्बा-जोत मार्ग पर मंगला के पास एक टूरिस्ट कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क किनारे रखे पत्थरों पर रुक गई। हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए। यह सभी मुंबई के ढाणे के रहने वाले हैं जोकि हिमाचल घूमने आए थे।
चम्बा (रणवीर/शिव): चम्बा-जोत मार्ग पर मंगला के पास एक टूरिस्ट कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क किनारे रखे पत्थरों पर रुक गई। हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए। यह सभी मुंबई के ढाणे के रहने वाले हैं जोकि हिमाचल घूमने आए थे। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार की ब्रेक फेल हो गई। इससे वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर वहीं रुक गई। कार जोत से चम्बा की तरफ आ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान कुलदीप कौर छावड़ा (30) पुत्र चमन लाल छावड़ा निवासी ए 302 राजेश्वरी सी बिल्डिंग तालाब रोड भइंदा ईस्ट मुंबई ढाणे, मंजू छावड़ा पुत्री चमन लाल, मुकेश रत्न व उसकी पत्नी रेखा रत्न के तौर पर हुई है। गनीमत यह रही कि कार सड़क किनारे रखे पत्थरों से रुक गई। सड़क के दूसरी तरफ काफी गहरी खाई थी। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर सुलतानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों के ब्यान दर्ज किए। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि तीखी चढ़ाई होने की वजह से इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं ताकि बाहर से आने वाले वाहन चालक मार्ग की स्थिति को देखकर सतर्क हो जाएं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here