Mount Everest के बाद अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएंगी सोलन की यह छात्राएं

Edited By Ekta, Updated: 08 Aug, 2019 03:19 PM

these girls of solan will fly the tricolor on the highest peak of africa

सोलन के लारेंस स्कूल सनावर की छात्राएं माऊंट एवरैस्ट का फतेह करने के बाद अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माऊंट किलीमिंजारो पर तिरंगा फहराएंगी। 2 महिला शिक्षकों सहित 9 छात्राओं का दल बुधवार को स्कूल से रवाना हुआ। माऊंट किलीमिंजारो दुनिया की सबसे ऊंची...

सोलन (ब्यूरो): सोलन के लारेंस स्कूल सनावर की छात्राएं माऊंट एवरैस्ट का फतेह करने के बाद अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माऊंट किलीमिंजारो पर तिरंगा फहराएंगी। 2 महिला शिक्षकों सहित 9 छात्राओं का दल बुधवार को स्कूल से रवाना हुआ। माऊंट किलीमिंजारो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इस चोटी पर चढ़ने के साथ ही लारेंस स्कूल सनावर माऊंट एवरैस्ट व माऊंट किलीमिंजारो फतेह करने वाला दुनिया का पहला स्कूल बन जाएगा। 

वर्ष 2016 में इस स्कूल की 7 छात्राओं ने माऊंट एवरैस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था। मुख्याध्यापक विनय पांडे ने बताया कि दल में 15 से 17 वर्ष की 7 छात्राएं हैं। इनमें महिका गोयल, कशिश पठानिया, मेगन भागीरथी, रोशनी, ईशन प्रीत कौर अहूजा, अवन्ति अग्रवाल व अन्यना पंचार के अलावा प्रिया झिगान और प्रिया ढिल्लों महिला शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्म्मीद है सनावर स्कूल की लड़कियां माऊंट किलीमिंजारो को फतह कर इतिहास रचेंगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!