सोलन में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा प्लांट मिक्सचर ट्रक, चालक की मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Feb, 2026 12:39 PM

truck driver dies in horrific road accident in solan

Solan Road Accident: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पौघाट-छावशा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में प्लांट मिक्सचर ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा,...

Solan Road Accident: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पौघाट-छावशा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में प्लांट मिक्सचर ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

प्लांट मिक्सचर ट्रक खाई में गिरा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब निर्माण कार्य से संबंधित भारी सामग्री से लदा प्लांट मिक्सचर ट्रक पौघाट-छावशा मार्ग से गुजर रहा था। रास्ते में किसी कारणवश चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई से चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। सोलन पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग या तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!