Himachal: सोलन और धर्मपुर में बिल्डर के ठिकानों पर आबकारी विभाग की रेड, GST चोरी के शक में कसा शिकंजा

Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2026 08:00 PM

excise department raid on builder s premises in solan and dharampur

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग के प्रवर्तन विंग ने धर्मपुर और सोलन स्थित एक बिल्डर कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग के प्रवर्तन विंग ने धर्मपुर और सोलन स्थित एक बिल्डर कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई जीएसटी चोरी की आशंका के चलते की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह रेड राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन विंग) उज्ज्वल सिंह राणा की अगुवाई में की जा रही है। इस ऑप्रेशन में शिमला और सोलन जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। विभाग की टीमों ने सुबह ही धर्मपुर स्थित बिल्डर कंपनी के कार्यालय में दबिश दी।

दस्तावेजों में मिली अनियमितताएं
टीम ने सुबह से ही कंपनी के रिकॉर्ड और जीएसटी की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को खंगालना शुरू कर दिया था। धर्मपुर कार्यालय की जांच के दौरान टीम के हाथ कुछ ऐसे अहम दस्तावेज लगे, जिनके तार सोलन से जुड़े हुए थे। इसके तुरंत बाद, विभाग की एक अन्य टीम ने कंपनी के सोलन स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी कर दी। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी पर छापेमारी हुई है, वह धर्मपुर के पास एक आवासीय कालोनी का निर्माण कर रही है। निर्माण कार्य और लेन-देन में जीएसटी की बड़ी चोरी का संदेह जताया जा रहा है।

रातभर चल सकती है कार्रवाई
फिलहाल विभाग की ओर से यह खुलासा नहीं किया गया है कि अभी तक कितनी जीएसटी चोरी पकड़ी गई है या क्या बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। सूत्रों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच का दायरा काफी बड़ा है, जिसके चलते यह रेड पूरी रात जारी रह सकती है। विभाग की टीमें हर एक दस्तावेज की बारीकी से जांच कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!