राशन लेने गई महिला से दुकानदार की शर्मनाक हरकत, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

Edited By kirti, Updated: 02 Dec, 2019 04:15 PM

the shameful act of a shopkeeper from a woman

हिमाचल प्रदेश में एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामाला बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के गांव दरब्यास का है। जहां एक स्थानीय दुकानदार ने 30 वर्षीय दीशुदा महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल...

रिवालसर (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामाला बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के गांव दरब्यास का है। जहां एक स्थानीय दुकानदार ने 30 वर्षीय दीशुदा महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गत शनिवार सायं वह जंगल में अपने घोड़े और खच्चरों को चराने के बाद वापस घर आ रही थी तो रास्ते में स्थानीय दुकानदार की दुकान से उसने चीनी व कुरकुरे खरीदे जहां दुकानदार ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

महिला के चिल्लाने चीखने पर उसका पति उसे ढूंढते हुए वहां आया। इस दौरान दुकानदार ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। उसने कहा कि यह बात किसी को मत बताना वरना तुम्हें जान से मार दूंगा। इस मामले की पुष्टि एस.पी. मंडी गुरदेव शर्मा ने करते हुये बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!