भयानक हादसा: हाई वोल्टेज तार से टकराया सरिया, 27 वर्षीय युवक की गई जान

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2026 04:42 PM

iron rod collided with ht wire death of youth

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के अंतर्गत आते मतरालियों में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम करते समय बिजली का जोरदार झटका लगने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पांवटा साहिब (कपिल): हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के अंतर्गत आते मतरालियों में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम करते समय बिजली का जोरदार झटका लगने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। निखिल पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में रह रहा था और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था। वह मुख्य रूप से मकानों की छतों पर सरिया बांधने का काम करता था। हादसे के वक्त निखिल मतरालियों स्थित एक निजी मकान की तीसरी मंजिल पर सरिया ऊपर चढ़ा रहा था। इसी दौरान सावधानी हटने या अंदाजा न रहने के कारण सरिये की एक लैंथ (छड़) पास से ही गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों से टच हो गई। सरिया लोहे का होने के कारण बिजली का करंट तेजी से निखिल के शरीर में फैल गया और उसे जोरदार झटका लगा।

बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि निखिल अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और साथी तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक काे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि करंट लगने और गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी या बिजली की लाइनें तय मानकों से अधिक नजदीक थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!