Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 12:02 PM

Shimla News: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी के बाद हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। राज्य में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी...
Shimla News: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी के बाद हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। राज्य में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा घेरे में बढ़ोतरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर प्रवेश द्वार और गर्भगृह के आसपास सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएं। बैरिकेडिंग और मेटल डिटेक्टर के साथ-साथ डॉग स्क्वाड की तैनाती की जाएं। प्रदेश पुलिस ने भीड़ वाले मंदिरों में जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है।
'अफवाहों से बचें'
खुफिया एजेंसियां राज्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु (लावारिस बैग आदि) या संदेहास्पद व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें। फिलहाल, प्रदेश भर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें