बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद आंधी में फंसा पायलट, घर की छत पर गिरा और फिर..

Edited By Jyoti M, Updated: 31 May, 2025 01:32 PM

the pilot got stuck in the storm and fell on the roof of the house

हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के पास, पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट आंधी की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब पायलट ने प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तेज़ आंधी...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के पास, पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट आंधी की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब पायलट ने प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तेज़ आंधी शुरू हो गई, जिससे पायलट का अपने पैराग्लाइडर पर से नियंत्रण खो गया।

आंधी इतनी तेज़ थी कि पायलट को करीब 20 किलोमीटर दूर तक ले गई। अंततः वह जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर की छत (लेंटर) पर जा गिरा। इस दुर्घटना में पायलट को चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने तुरंत उसकी मदद की।

पायलट को एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। अभी तक पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!