Solan: परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना दस्तावेजों के चल रही 2 बसें जब्त

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2026 09:44 PM

two buses operating without documents have been seized

टैक्स चोरी व यातायात नियमों की अवहेलना करके वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 28 चालान करके करीब साढ़े 3 लाख रुपए का जुर्माना किया।

बीबीएन (शेर सिंह): टैक्स चोरी व यातायात नियमों की अवहेलना करके वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 28 चालान करके करीब साढ़े 3 लाख रुपए का जुर्माना किया। इस दौरान बिना दस्तावेजों के चल रही 2 बसों को जब्त भी किया गया। आरटीओ बद्दी-नालागढ़ विपिन गुप्ता की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम द्वारा नालागढ-मानपुरा व नालागढ़-ढेरोवाल रोड पर वाहनों की चैकिंग की गई।

इस दौरान एक कम्पनी कर्मचारी व एक स्कूल बस को बिना वैद्य दस्तावेजों से चलती पाई गई, इन दोनों बसों को जब्त किया गया। इसी तरह बिना परमिट, बिना टैक्स व अन्य यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों की अवहेलना व टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!