Kullu: शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुष्कर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jan, 2025 10:14 PM

the girl was raped on the pretext of marriage

: पुलिस थाना ब्रौ के तहत एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस थाना ब्रौ के तहत एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार लड़की ने परिजनों के साथ थाना में आकर शिकायत पत्र में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा भी दिया। घटना का जिक्र जब लड़की ने परिजनों से किया तो परिजन उसे थाना लेकर आए। आरोपी की पहचान अरुण कुमार निवासी दारण डाकघर दोफड़ा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की कुल्लू जिला की रहने वाली है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!