Bilaspur: नशे में धुत्त लड़की की परिजनों के हवाले, रात को घूम रही थी अकेली

Edited By Rahul Singh, Updated: 02 Sep, 2024 02:51 PM

the drunk girl was handed over to her family

घुमारवीं नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल ने एक अनोखी और साहसिक पहल की है, जिसने एक लड़की की जान बचाई जो देर रात नशे की हालत में अकेली घूम रही थी। रीता सहगल ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। देर रात 2 महिलाओं ने रीता...

घुमारवीं, (कुलवंत): घुमारवीं नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल ने एक अनोखी और साहसिक पहल की है, जिसने एक लड़की की जान बचाई जो देर रात नशे की हालत में अकेली घूम रही थी। रीता सहगल ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। देर रात 2 महिलाओं ने रीता सहगल को सूचना दी कि एक लड़की अकेली कुठेड़ा-घुमारवीं सड़क पर घुमारवीं की तरफ आ रही है। रीता सहगल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को रोका और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। लड़की ने बताया कि वह जोगिंद्रनगर की रहने वाली है ओर किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी।

रीता सहगल ने लड़की से फोन लिया और उस लड़के से बात की। लड़का भी नशे में प्रतीत हो रहा था और उसने रीता सहगल को डराने का प्रयास किया, लेकिन रीता सहगल ने पुलिस को सूचना देने की धमकी दी और लड़के ने कहा कि वह इस लड़की का पति है। रीता सहगल ने लड़की पर दबाव बनाते हुए कहा कि अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर दो। जब लड़की नहीं मानी तो रीता सहगल ने पुलिस थाना घुमारवीं को सूचित किया।

लड़की डर गई और उसने अपनी मम्मी का नंबर रीता सहगल को दे दिया। रीता सहगल ने लड़की की माता से बात की और उन्हें बेटी के बारे में बताया। लड़की की माता ने पहले आने से इनकार कर दिया, लेकिन रीता सहगल ने उसे माता का फर्ज निभाने के लिए कहा। इस पर लड़की की मां मौके पर पहुंच गई और रीता सहगल ने लड़की को उसकी माता के हवाले कर दिया। 

एक लड़की को नशे की हालत में देखकर वो स्तब्ध हैं। पहली बार किसी लड़की को नशे में देखा है। माता-पिता को अपने बच्चों में संस्कार देने की आवश्यकता है। माता-पिता बच्चों की आदतों से भली-भांति परिचित होते हैं, लेकिन समय के अभाव में अभिभावक इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। जिसका खमियाजा बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को भी भुगतना पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!