Bilaspur: गांव में इस खूंखार जानवर का आतंक, रातभर जागकर करनी पड़ रही अपनी व पशुओं की रखवाली

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Feb, 2026 04:49 PM

bharadi animal terror

ग्राम पंचायत दधोल और पड़यालग पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल कलां, झेर, जसवानी, मरयाणी, डोहरू और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भराड़ी (राकेश): ग्राम पंचायत दधोल और पड़यालग पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल कलां, झेर, जसवानी, मरयाणी, डोहरू और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ शाम ढलते ही क्षेत्र में गुर्राने लगता है और रात के समय गांवों के आसपास चहलकदमी करता देखा जा रहा है। ग्रामीण जगरनाथ, राजेश, ओंकार, सर्वेश, नीतीश, पंकज, मनोज, अंशुल, बिमला, सागरी देवी, बनिता, कृष्ण चंद, बलवीर और अनुष्मन सहित अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने पूरी रात से सुबह तक पशुशालाओं के बाहर बैठकर बिताई।

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण लोग सहमे हुए हैं। स्थिति यह है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है, क्योंकि यह पूरा इलाका जंगल से सटा हुआ है और किसी भी समय हमले की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील की है। इस संबंध में अजय कुमार, आरओ भराड़ी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्र में भेजा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!