Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2022 09:24 PM

श्री चिंतपूर्णी माता के दर्शनों को पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा जिसका परिणाम 8 दिसम्बर को देखने को मिल जाएगा।
चिंतपूर्णी (हिमांशु): श्री चिंतपूर्णी माता के दर्शनों को पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा जिसका परिणाम 8 दिसम्बर को देखने को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाता था। इस बार 40 वर्ष बाद कांग्रेस को नया नेतृत्व मिलेगा जो हमारे विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, उनमें से ही एक प्रदेश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मैं नहीं 68 के 68 विधायक मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं का दौरे कर पाया है कि जनता में भाजपा के लिए आक्रोश है और इस बार भाजपा के धन बल के आगे जन बल जीतेगा और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। दर्शनों के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव कालिया, बार एसोसिएशन अम्ब के अध्यक्ष रवि पराशर सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here