Solan: पांच महीने में 45 रुपए महंगा हुआ सीमैंट

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2025 07:30 PM

solan cement expensive

हिमाचल में सीमैंट फिर महंगा हो गया है। सीमैंट के रेट 5 रुपए प्रति बैग फिर बढ़ गए हैं। हैरानी की बात है कि पिछले एक महीने में सीमैंट के दाम 15 रुपए बढ़ गए हैं।

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल में सीमैंट फिर महंगा हो गया है। सीमैंट के रेट 5 रुपए प्रति बैग फिर बढ़ गए हैं। हैरानी की बात है कि पिछले एक महीने में सीमैंट के दाम 15 रुपए बढ़ गए हैं। इससे पूर्व 17 दिसम्बर को सीमैंट के रेट में 10 रुपए प्रति बैग की बढ़ौतरी हुई थी। उसके बाद ही सीमैंट कंपनियों ने अपने डीलरों के मोबाइल फोन पर सीमैंट के रेट में 10 रुपए प्रति बैग दाम और बढ़ने का मैसेज भेज दिया था, लेकिन बढ़ौतरी अब की है। 23 अगस्त से लेकर अब तक सीमैंट के रेट चौथी बार बढ़ गए हैं। पिछले 5 महीने में सीमैंट के रेट में 45 रुपए प्रति बैग की बढ़ौतरी हुई है।

सीमैंट कंपनियों ने 23 अगस्त को सीमैंट के रेट 10 रुपए बढ़ाए। उसके बाद 8 सितम्बर को सीमैंट के 15 रुपए प्रति बैग दाम बढ़े। हैरानी की बात यह है कि सरकार भी सीमैंट कंपनियों की इस मनमानी को रोकने में नाकाम रही है। हालांकि अप्रैल में कंपनियों ने सोलन सहित बॉर्डर एरिया में सीमैंट के रेट को कम किया था लेकिन इस बार बढ़ाए गए दामों से उस राहत को भी छीन लिया गया है। सीमैंट के रेट बढ़ने की पिछले कई दिनों से संभावना थी। यह बात अलग है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां पर उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा हो गया है।

हालांकि दिसम्बर 2022 के बाद प्रदेश में सीमैंट के दाम जुलाई 2023 तक नहीं बढ़े थे, क्योंकि दिसम्बर, 2022 में माल-भाड़े के विवाद के चलते अडानी ग्रुप ने अम्बुजा व एसीसी सीमैंट उद्योग में तालाबंदी कर दी थी। फरवरी, 2023 में सीमैंट उद्योगों में उत्पादन शुरू हुआ था। पिछले कुछ समय से सीमैंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि सीमैंट के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अब देखना है कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!