होटल छोड़िए... अब बर्फ के घरों में ठहरिए! मनाली के सेथन में इग्लू का लें मजा

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Feb, 2026 05:51 PM

skip the hotel  stay in an ice house enjoy the igloos at sethan in manali

मनाली की बर्फीली वादियों में इन दिनों सैलानियों को अंटार्कटिका जैसा रोमांच अनुभव करने को मिल रहा है। समुद्र तल से लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हामटा (सेथन) क्षेत्र अब इग्लू पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर चुका है। यहाँ बर्फ से बने इन...

हिमाचल डेस्क। मनाली की बर्फीली वादियों में इन दिनों सैलानियों को अंटार्कटिका जैसा रोमांच अनुभव करने को मिल रहा है। समुद्र तल से लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हामटा (सेथन) क्षेत्र अब इग्लू पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर चुका है। यहाँ बर्फ से बने इन खास घरों में ठहरने के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है।

सेथन बना पर्यटकों की पहली पसंद

वर्ष 2016 से शुरू हुआ इग्लू बनाने का यह सिलसिला अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। वर्तमान में इस पूरे इलाके में लगभग 20 इग्लू तैयार किए गए हैं, जिनमें से अकेले टशी और विकास नामक स्थानीय युवाओं ने मिलकर 9 इग्लू बनाए हैं। एलाइन दुहांगन हाइड्रो प्रोजेक्ट के कारण बनी सड़क ने यहाँ तक पहुंचना और भी आसान बना दिया है।

इग्लू में क्या है खास?

हामटा की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में इन बर्फ के घरों का अनुभव अद्वितीय है। पर्यटकों के लिए यहाँ मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध है। एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्कीइंग और ट्यूब स्लाइडिंग का आनंद। अनोखा स्टे में पूरी तरह बर्फ से बने घरों में ठहरने का अनुभव होगा ऊंचे पहाड़ों और शांति के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा। 

बुकिंग और सुविधाएं

स्थानीय संचालकों के अनुसार, एक कपल के लिए इग्लू में ठहरने का खर्च लगभग 11,000 रुपये है। इस पैकेज में रहने के साथ-साथ भोजन और बर्फ की गतिविधियां भी शामिल हैं। पर्यटक इन इग्लू को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुक कर सकते हैं।

चूंकि इस बार बर्फबारी कुछ देरी से हुई है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक सैलानी इन बर्फीले घरों का लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि, यह पूरी तरह से बढ़ते तापमान और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!