Weather Update: 8 अगस्त तक रहेगा बारिश का यैलो अलर्ट, अब तक हो चुका है 656.61 करोड़ का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2024 10:36 PM

shimla weather rain alert

राज्य में मानसून गतिविधियां बढ़ जाने के बाद अब बारिश का दौर तो रहेगा लेकिन प्रदेश में 8 अगस्त तक मध्यम वर्षा का यैलो अलर्ट रहेगा।

शिमला (संतोष): राज्य में मानसून गतिविधियां बढ़ जाने के बाद अब बारिश का दौर तो रहेगा लेकिन प्रदेश में 8 अगस्त तक मध्यम वर्षा का यैलो अलर्ट रहेगा। शुक्रवार को राजधानी शिमला, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई, जबकि धर्मशाला में 2, नाहन में 8.2, मनाली में 8, सोलन में 3, मंडी में 2, बिलासपुर में 4, हमीरपुर में 11, जुब्बड़हट्टी में 6, कुफरी में 1.5, बरठीं में 14, सैंज में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि बीते 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें कसोल में 33, सेओबाग में 19, केलांग व बिलासपुर में 3-3, चंबा व मनाली में 2-2, नादौन में 7, धर्मशाला में 1 सैंटीमीटर वर्षा हुई है।

एचआरटीसी के 82 रूट हुए सस्पैंड, सबसे अधिक रामपुर में हुए 29
शिमला, 2 अगस्त (संतोष): हिमाचल के 3 जिलों में हुई अत्यधिक भारी बारिश के कारण एच.आर.टी.सी. के बस रूट भी प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक परिवहन निगम के 82 रूट सस्पैंड हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक 29 रूट रामपुर के शामिल हैं। इसके अलावा कुल्लू में 20, चंबा में 9, पठानकोट में 6, बिलासपुर में 3, शिमला लोकल, ग्रामीण, धर्मपुर, केलांग, धर्मशाला, जोगिंद्रनगर में 2-2, करसोग, रिकांगपिओ, मंडी में 1-1 रूट प्रभावित हुआ है। एच.आर.टी.सी. की प्रदेशभर में 3612 सेवाएं चलती हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण 82 रूट सस्पैंड हो गए हैं, जिससे 7326 किलोमीटर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

656.61 करोड़ का राज्य को हो चुका है नुक्सान
27 जून से 2 अगस्त तक के मानसून सीजन में अब तक प्रदेश को 656.61 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुक्सान हो चुका है। इस अवधि में 144 लोगों की मौत और 255 लोग घायल हो चुके हैं। 54 लोग लापता हैं और 112 मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। 50 कच्चे-पक्के मकान पूरी तरह से, जबकि 123 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 8 दुकानें व 2 लेबर शैड को क्षति हुई है, वहीं 121 गौशालाएं व 2 घराट भी जमींदोज हुए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!