Weather Update: राज्य में सर्दी का कहर, 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2025 07:56 PM

shimla weather cold

राज्य में जहां जनजातीय इलाकों में पारा शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है, वहीं निचले और मैदानी जिलों में हिल स्टेशनों से ज्यादा ठंड बढ़ गई है।

शिमला (संतोष): राज्य में जहां जनजातीय इलाकों में पारा शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है, वहीं निचले और मैदानी जिलों में हिल स्टेशनों से ज्यादा ठंड बढ़ गई है। राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसी जिले के कुकुमसेरी में पारा माइनस 5.7 और किन्नौर के कल्पा में माइनस 0.4 डिग्री रहा, वहीं केलांग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है।

इसके अलावा भुंतर 1.2, मनाली 1.3, सोलन 2.7, भरमौर 6.2, ऊना 6.0, कांगड़ा 4.6, सुंदरनगर 2.0, मंडी 4.7, पालमपुर 4.0, बिलासपुर 7.2, देहरा गोपीपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 7.6, धर्मशाला 5.5, शिमला 8.0, कुफरी 7.5, नारकंडा 5.2, सराहन 5.3, नाहन 10, पांवटा साहिब 10.0 और नेरी 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह मंडी और बिलासपुर में कोहरे के कारण दृश्यता केवल 100-100 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने मैदानी और निचले क्षेत्रों में आगामी दो दिनों के लिए सुबह व शाम घने कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया है। 4 दिसम्बर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं और ऐसे में रात के तापमान में और गिरावट संभव है तथा मैदानी व निचले क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रह सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!