Shimla: कांग्रेस हाईकमान की तरफ से संगठन की नब्ज टटोलने केरल जाएंगे सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Apr, 2025 10:33 PM

shimla sukhu kerala

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां पर उनकी सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होने की सूचना है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां पर उनकी सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होने की सूचना है। प्रदेश में इस समय कांग्रेस का संगठन बिना कार्यकारिणी के चल रहा है। इसी तरह प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री का 1 पद खाली है। इन सभी विषयों को लेकर मुख्यमंत्री की एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से चर्चा होने की सूचना है। मुख्यमंत्री अब बुधवार को दिल्ली से केरल रवाना होंगे। हालांकि उनके टूअर प्रोग्राम में पहले बेंगलुरू जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह सीधे कोच्ची के लिए उड़ान भर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पर्यवेक्षक के तौर पर केरल भेज रहा है, जहां पर वह संगठन की नब्ज टटोलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि केरल में मई, 2026 से पहले चुनाव होने हैं। इस कारण पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक को मजबूती प्रदान करना चाहती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पात्र है। इसी कारण उनको पार्टी केरल में बतौर पर्यवेक्षक भेज रही है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश से जुड़े विषयों को लेकर मुलाकात कर सकते हैं।

निवेश की संभावनाएं भी तलाशेंगे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने दौरे के दौरान प्रदेश में पन विद्युत, पर्यटन और फ्रूट प्रोसैसिंग के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं भी तलाशेंगे। इससे पहले गत दिन तेलंगाना सरकार के साथ मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति में बनने वाले सेली और मियार पॉवर प्रोजैक्टों को लेकर करार किया है। इसके लिए तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री विशेष तौर पर शिमला पहुंचे थे। ऐसे में आगामी समय में सरकार तेलंगाना के बाद कर्नाटक एवं केरल सरकार से भी निवेश की संभावनाओं को लेकर आगे बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री समय मिलने पर अन्य राज्यों का दौरा भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सप्ताह भर बाहर रहेंगे तथा उनके लौटने पर ही हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) से पहले मंत्रिमंडल बैठक हो सकती है। इस बार राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह चम्बा जिले के पांगी में हो सकता है, जिसके संकेत मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!