Shimla: सचिवालय स्तर पर 5 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Apr, 2025 09:20 PM

shimla secretariat officer promotion

हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्तर पर 5 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसके तहत संयुक्त सचिव तोता राम परमार पदोन्नत होकर अतिरिक्त सचिव बने हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्तर पर 5 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसके तहत संयुक्त सचिव तोता राम परमार पदोन्नत होकर अतिरिक्त सचिव बने हैं। पदोन्नति के बाद उनको अतिरिक्त सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के पद पर तैनाती दी गई है। उप सचिव जे. उपाध्याय पदोन्नत होकर संंयुक्त सचिव तथा राजिंद्र सिंह नेगी, अरविंद कुमार और जय प्रकाश अनुभाग अधिकारी से अवर सचिव बने हैं।

राजिंद्र शर्मा व सुरेश कुमार की फिर सेवाएं लेगी सरकार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव वित्त राजिंद्र शर्मा की सेवाएं प्रदेश सरकार 1 वर्ष अतिरिक्त लेगी। यानी उनकी सेवाएं अब 31 मार्च, 2026 तक ली जाएंगी। इसी तरह हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारी एवं वरिष्ठ निजी सचिव सुरेश कुमार की सेवाएं सरकार सेवानिवृत्ति के बाद 6 माह अतिरिक्त लेगी। उनकी सेवाएं अब 30 सितम्बर, 2025 तक ली जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!