Shimla: भाजपा को लगातार गाली देने वाली कांग्रेस सरकार के साथ दिल्ली नहीं चल सकते : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Feb, 2026 06:04 PM

shimla bjp comment

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार और भाजपा को लगातार गाली देने वाली कांग्रेस सरकार के साथ भाजपा नेता दिल्ली नहीं जा सकते।

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार और भाजपा को लगातार गाली देने वाली कांग्रेस सरकार के साथ भाजपा नेता दिल्ली नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश हितों की पैरवी खुद कर रहे हैं तथा प्रदेश को हर संभव उदार वित्तीय मदद उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। जयराम ठाकुर शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे वेतन, पैंशन, डी.ए. और सामाजिक सुरक्षा पैंशन की अदायगी करने में संकट आने की बात खुद वित्त विभाग के सचिव ने प्रस्तुति में कही है। हालांकि बाद में सरकार ने वित्त विभाग के सचिव के विपरीत टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से कानूनी सलाह लेने के बाद अब राहुल गांधी से चर्चा करने के लिए अपनी कैबिनेट के साथ दिल्ली जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग मिलने के बावजूद जनता का ध्यान बांटने के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ गंभीर टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दा यह नहीं है कि केंद्रीय बजट में राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) का उल्लेख हुआ या नहीं, इसके मिलने पर भी राज्य सरकार वित्तीय संकट का रोना रो रही थी। उन्होंने कहा कि 16वें वित्तायोग की सिफारिश के बाद आरडीजी ग्रांट बंद होने के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि वह प्रभावी वित्तीय प्रबंधन करने व अपना पक्ष रखने में नाकाम रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में नियमों के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव करने की  बजाय राजनीतिक प्रस्ताव लाया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सरकार की तरफ से तैयार किए गए अभिभाषण में संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझा।

मुख्यमंत्री के आंकड़ों में विरोधाभास
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 18 फरवरी को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 23,000 करोड़ रुपए ऋण लिया और 26,000 करोड़ चुकाया, जबकि अगले ही दिन 35,400 करोड़ रुपए ऋण लेने और 27,043 करोड़ रुपए चुकाने की बात कही। इसके अलावा विधानसभा में 26 अगस्त, 2025 को एक प्रश्न के जवाब में बताया कि उनकी सरकार ने 26,830 करोड़ रुपए कर्ज लिया और 8,253 करोड़ रुपए वापस किए। उन्होंने कहा कि यदि 7 महीने में 19,000 करोड़ रुपए से अधिक ऋण लेकर उसे चुकता करने का दावा किया जा रहा है तो वह गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगभग 40,672 करोड़ रुपए ऋण लिया गया और लगभग 38,276 करोड़ रुपए वापस किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास अंतिम वित्त वर्ष में लगभग 6,500 करोड़ रुपए की उधार सीमा उपलब्ध थी, जिसका लाभ कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद उठाया।

राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी चयन पर हाईकमान लेगा निर्णय
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि चर्चा करने के बाद हाईकमान जो निर्णय लेगा, उसके आधार पर आगे बढ़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!