Shimla: पंजाब के 20 रूटों पर बंद रही HRTC की बस सेवाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Mar, 2025 10:13 PM

shimla punjab hrtc bus services

पंजाब में एचआरटीसी बसों में कभी भिंडारावाले के पोस्टर तो कभी काले स्प्रे से खालिस्तान लिखने के मामले के बाद निगम प्रबंधन ने पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं।

शिमला (राजेश): पंजाब में एचआरटीसी बसों में कभी भिंडारावाले के पोस्टर तो कभी काले स्प्रे से खालिस्तान लिखने के मामले के बाद निगम प्रबंधन ने पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंजाब के 20 रूटों पर बसें नहीं भेजी। निगम द्वारा बंद किए गए 20 रूटों पर 10 रूट अमृतसर के हैं। वहीं 4 रूट होशियारपुर, 2 जालंधर और 4 रूट लुधियाना के हैं। ऐसे में रविवार को पंजाब के इन रूटों पर बसें न चलने से यात्रियों को भी परेशानी हुई।

निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़, होशियारपुर में बसों पर हमले की बढ़ती वारदातों के बाद निगम ने फिलहाल 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद की हैं। इन रूटों पर को बहाल करने का फैसला भी जल्द लिया जाएगा। वहीं इसकी रिपोर्ट निगम प्रबंधन की ओर से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दे दी है।

वहीं उपमुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आगामी सोमवार या फिर मंगलवार को बस सेवाएं बहाल करने को लेकर फैसला होगा। पंजाब में निगम की बसों पर हमले के बाद चालक परिचालकों में भय का माहौल बन गया है, हालांकि सरकार पंजाब सरकार से बात कर रही है। वहीं निगम प्रबंधन ने पंजाब पुलिस के विभिन्न उच्च अधिकारियों को बसों की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखे हैं।

पंजाब में जहां होती हैं बसें पार्क पंजाब सरकार से मांगी है सुरक्षा : अग्निहोत्री
पंजाब में एचआरटीसी बसों पर लगातार हो रहे हमलों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश से करीब 600 बसें पंजाब के रूटों पर जाती हैं। पिछले एक सप्ताह में 2 से 3 मामले बसों पर हमले के सामने आए हैं वहीं अमृतसर में भी निगम की बसों को नुक्सान पहुंचाया गया है। ऐसे में पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री से बात की जा रही है। वहीं दोनों राज्यों के डीजीपी भी आपस में बसों की सुरक्षा को लेकर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की बसें हिमाचल की संपत्ति हैं और सरकार में इसमें गंभीर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां निगम की बसें पार्क होती हैं वहां पंजाब सरकार से बसों की सुरक्षा मांगी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!