Shimla: प्रदेश में सूखी ठंड का प्रकोप, 5 को हो सकती है बर्फबारी, 2 दिन कोहरे का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Dec, 2025 11:03 PM

shimla weather cold

सूखी ठंड ने अब अपना रंग दिखा दिया है। इस सीजन की ताबो व शिमला में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार दिसम्बर माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड से हुई है।

शिमला (संतोष): सूखी ठंड ने अब अपना रंग दिखा दिया है। इस सीजन की ताबो व शिमला में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार दिसम्बर माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड से हुई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया, जो एक रात में 4 डिग्री नीचे गिरा है और सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। लाहौल-स्पीति जिला के ताबो, केलांग व कुकुमसेरी में पारा माइनस में बना हुआ है। ताबो में तापमान माइन 8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मनाली में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सैल्सियस व कुफरी में 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान आज सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में इसमें 1.9 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 5 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 6 दिसम्बर को मौसम फिर साफ रहेगा, जबकि 7 दिसम्बर को फिर उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 8 दिसम्बर को मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

मैदानी और निचले इलाकों में दो दिन कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 3 और 4 दिसम्बर के लिए हिमाचल के मैदानी और निचले इलाकों में सुबह और शाम घने कोहरे को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बिलासपुर और मंडी जिले में कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा। सुंदरनगर में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता केवल 70 मीटर रह गई। मंडी में दृश्यता 100 मीटर जबकि बिलासपुर में 50 मीटर तक सीमित रही, जिसके चलते सुबह के समय वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!