Shimla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को बात करेंगे सीएम सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Mar, 2026 11:00 PM

shimla prime minister narendra modi cm sukhu talk

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से बात करेंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में जारी अमरीका-इसराईल व ईरान युद्ध से उत्पन्न हालात को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करने वाले...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से बात करेंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में जारी अमरीका-इसराईल व ईरान युद्ध से उत्पन्न हालात को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करने वाले हैं, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जुड़ेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से पैट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस की जमाखाेरी रोकने को लेकर चर्चा होगी। केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में जमाखोरी और ब्लैक मार्कीटिंग रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसके संदर्भ में प्रधानमंत्री राज्यों से संवाद करेंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में युद्ध के पढ़ने वाले प्रभाव और आम जनता पर इसके पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा होगी। यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यों के मुख्यमंत्रियों से यह संवाद राष्ट्रीय स्तर पर आपसी तालमेल बढ़ाने एवं युद्ध के हालात से निपटने के लिए सामूहिक तैयारी पर केंद्रित रहेगा।

हिमाचली नदियों की बदौलत पंजाब खुशहाल : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हिमाचल की नदियों की बदौलत पंजाब खुशहाल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से निकलने वाली नदियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान को सींच रही हैं, जिससे पड़ोसी राज्य खुशहाल हैं। उन्होंने प्रदेश में बिजली नीति से जुड़े फैसलों पर कहा कि इस क्षेत्र में सुधार की शुरूआत की गई है। इससे आने वाले समय में प्रदेश में बिजली और सस्ती होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!