Shimla: जाखू में लंगूरों का आतंक, राहगीरों को दे रहे धक्के, लोग और पर्यटक परेशान

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Apr, 2026 02:26 PM

shimla jakhu langurs terror

शिमला शहर के लोअर जाखू क्षेत्र में इन दिनों लंगूरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के बाद अब लंगूर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

शिमला (राजेश): शिमला शहर के लोअर जाखू क्षेत्र में इन दिनों लंगूरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के बाद अब लंगूर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने नगर निगम से इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय मिली जानकारी के अनुसार जाखू क्षेत्र में लंगूर राह चलते लोगों को धक्का दे रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में तीन राहगीरों को पीछे से धक्का मारने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। अचानक हुए इन हमलों से लोग दहशत में हैं और अकेले चलने से भी कतरा रहे हैं।

जाखू मंदिर और आसपास का क्षेत्र पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन लंगूरों के बढ़ते आतंक से यहां आने वाले पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं। कई पर्यटकों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या दिन प्रतिदिन दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों ने नगर निगम से अपील की है कि लंगूरों को सुरक्षित तरीके से पकडक़र अन्य स्थानों पर छोडा़ जाए ताकि आमजन और पर्यटकों को राहत मिल सके।

पार्किंग में गाडिय़ों को भी पहुंचा रहे नुक्सान
लंगूर राहगीरों को तो परेशान कर रहे हैं लेकिन साथ ही जोधा निवास स्थिति बनी वाहन पार्किंग में पार्क स्थानीय लोगों की गाडिय़ों को भी नुक्सान पहुंचा रहे हैं। 10 से 12 लंगूर पेड़ से सीधे गाडिय़ों को कूद रहे हैं जिससे गाडिय़ों का नुकसान पहुंच रहा है। वाहन मालिकों का कहना है कि इन्हें यहां से भगाने की कोशिश भी की जा रही है लेकिन लंगूर यहां से नहीं भाग रहे हैं। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!