Shimla: नववर्ष से पहले सरकार ने 30 को बुलाई कैबिनेट की बैठक

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Dec, 2025 08:41 PM

shimla new year cabinet meeting

प्रदेश सरकार नववर्ष से पहले कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। इसी के तहत 30 दिसम्बर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी।

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार नववर्ष से पहले कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। इसी के तहत 30 दिसम्बर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान कई अहम मामलों पर मोहर लग सकती है। सूचना के अनुसार कैबिनेट बैठक में तारादेवी-शिमला रोपवे परियोजना के अलावा 100 सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों का सब कैडर बनाने के प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। इस तरह कैबिनेट की पिछली बैठक में सरकार ने भर्ती निदेशालय से विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों का रिकार्ड मांगा था।

ऐसे में उस आधार पर कुछ सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति भी प्रदान की जा सकती है। इसके साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने के संबंध में भी प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में आ सकता है। इससे माना जा रहा है कि विपरीत परिस्थितियों में सरकार पंचायत चुनाव का कार्यकाल कुछ महीने बढ़ाने के प्रस्ताव के तहत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय ले सकती है। वहीं देखा जाए तो तारादेवी-शिमला रोपवे प्रोजैक्ट बार-बार सिंगल टैंडर आने से स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।

प्रशासनिक नियमों के तहत किसी भी परियोजना के लिए 3 निविदाएं आना आवश्यक है, लेकिन तारादेवी-शिमला रोपवे परियोजना के लिए बार-बार एक ही कंपनी निविदा प्रक्रिया में भाग ले रही है। ऐसे में परियोजना शुरू होने में देरी को रोकने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक में इस रोपवे परियोजना को स्वीकृति प्रदान का सकती है। 2,150 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत की तारादेवी-शिमला रोपवे के लिए विश्व समुद्रा कंपनी क्वालीफाई हुई है।

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले दिल्ली जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुक्खू कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस कार्य समिति की 27 दिसम्बर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे और इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश से इस बैठक में पूर्व सांसद एवं सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य प्रतिभा सिंह भी भाग लेंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार को जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा में आयोजित होने वाले इंदौरा उत्सव-2025 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री वापस शिमला लौट आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!